सांसद के बेटे को अज्ञात महिलाओं ने पीटा, हुआ बेहोश
सांसद के बेटे को अज्ञात महिलाओं ने पीटा, हुआ बेहोश
Share:

लंदन : लंदन में लीसेस्टर स्क्वेयर स्थित केएफसी रेस्तरां में नवनिर्वाचित कंजरवेटिव पार्टी की सांसद लेडी विक्टोरिया बॉर्विक के बेटे पर तीन अज्ञात महिलाओं ने जबरदस्त हमला कर उसे इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गया। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है। "द इंडिपेंडेंट" द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नवनिर्वाचित कंजरवेटिव पार्टी की सांसद लेडी विक्टोरिया बॉर्विक ने कहा कि उनका 27 वर्षीय बेटा टॉम बॉर्विक लीसेस्टर स्क्वेयर स्थित रेस्तरां में कतार में खड़ा था, तभी तीन महिलाओं ने उस पर अकारण ही हमला कर दिया। 

उन्होंने कहा कि घटना में तीन महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने टॉम को धक्का दिया, जो अपने दोस्तों के साथ कतार में खड़ा था। एक महिला ने उस पर पैर से वार किया, उसके बाद मुक्का मारा और उस पर चिल्ला पड़ी। लेडी विक्टोरिया बॉर्विक ने कहा कि सुरक्षाकर्मी हमले के वक्त मूक दर्शक बने रहे।

उन्होंने इस दौरान उस की सहायता भी नही की. उन्होंने कहा कि उनका बेटा बाद में सड़क पर चला गया, जहां महिलाओं ने फिर हमला किया। अंतत: वह बेहोश होकर गिर गया और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है पुलिस ने अज्ञात आरोपी महिलाओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -