नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री, पुष्पकमल दहल के पुत्र का निधन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री, पुष्पकमल दहल के पुत्र का निधन
Share:

नेपाल। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल प्रचंड के पुत्र प्रकाश दहल का निधन हो गया। प्रकाश दहल 36 वर्ष के थे और अपने पिता के सचिव और सीपीएन माओवादी पार्टी के केंद्रीय सदस्य थे। जब उन्हें हार्टअटैक की परेशानी हुई तब पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल, मोरंग के विराट चौक में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

हार्ट अटैक आने के बाद प्रकाश दहल को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। तड़के 4 बजे उनकी तबियत खराब हुई थी। चिकित्सक काफी देर तक उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन चिकित्सकों के प्रयास सफल नहीं हो सके।

जब उनके निधन की जानकारी पुष्पकमल को मिली तो वे तुरंत ही काठमांउू के लिए रवाना हो गए। प्रकाश दहल के निधन से नेपाल के राजनीतिक क्षेत्र में शोक छा गया। सत्ताधारी पार्टी, सीपीएन माओवादी पार्टी और अन्य दलों के नेता पुष्पकमल दहल प्रचंड से मिलने पहुंचे। सभी ने प्रकाश दहल के निधन पर दुख जताया और अपनी संवेदनाऐं व्यक्त कीं।

अंडर-19 में नेपाल की जीत पर द्रविड़ ने खुद जाकर दी बधाई...

नेपाल सरकार ने चीनी कम्पनी का अनुबंध रद्द किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -