रांची जा रहे जज की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे की मौत
रांची जा रहे जज की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे की मौत
Share:

रांची : झारखंड के जमशेदपुर से रांची जा रहे रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की कार को बुंडु में एक ट्रक वाले ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में श्रीवास्तव के इकलौते बेटे अभिनव श्रीवास्तव (17वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में श्रीवास्तव के अलावा उनकी बेटी स्निगधा, उऩकी पत्नी जया व उनका ड्राइवर भी था। फिलहाल सभी बुरी तरह घायल है। घटना रविवार की रात करीब 12 बजे की है। श्रीवास्तव परिवार समेत रांची लौट रहे थे। तभी पांचा गांव के समीप सामने से आ रहे वाहन की लाइट चालक के आँखों पर पड़ी और उसने संतुलन खो दिया।

घटना के बाद घायलों को रांची ले जाया गया, जहां वे मेडिका अस्पताल में भर्ती है। न्यायधीश परिवार समेत रांची के न्यु एजी कॉलोनी में रहते है। मेडिका के मेडिकल डायरेक्टर व न्यूरो सर्जन डॉ संजय कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।

इलाज के लिए टीम बनाई गई है, जिसमें हड्डी व न्यूरो विभाग के चिकित्सक शामिल किए गए हैं। हड्डी में कई जगह चोटें आई हैं। जज कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की बेटी को आइसीयू में रखा गया है़।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -