घोर कलयुग: बेटे ने किया मां के साथ ऐसा गन्दा काम
घोर कलयुग: बेटे ने किया मां के साथ ऐसा गन्दा काम
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही 70 वर्षीय मां का रेप कर दिया। इस तरह की घटना सामने आने के बाद सभी ने आश्चर्य जताया है। इस घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रोगी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरूवार को तडके 5 बजे हुई। इस घटना के कुछ देर बाद मां ने दाढ़ी थाने पहुंचकर पुत्र के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवा दिया है। बुजुर्ग महिला का चिकित्सालय में उपचार करवाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी मां के ही साथ रहता है। आरोपी के पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व ही हुई। आरोपी की पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -