कभी बाथरूम तो कभी बाथटब में बैठ शहनाज़ ने की इस शख्स की मिमिक्री
कभी बाथरूम तो कभी बाथटब में बैठ शहनाज़ ने की इस शख्स की मिमिक्री
Share:

अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपने मजेदार अंदाज के लिए भी पहचानी जाती है। ‘बिग बॉस 13’ में कदम रखने से पहले शहनाज गिल पंजाब की जान बोली जाती थीं, लेकिन अब वह पूरे देश की जान बन चुकी हैं। फैंस को शहनाज की फोटोज और वीडियोज बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में, शहनाज का एक फनी वीडियो सामने आ चुका है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘अनुमान लगाइए कि, मैं कहां पर साक्षत्कार दे रही हूं’ पार्ट 2 का वीडियो को साझा किया है, इसमें वह अपने स्टाइलिस्ट के द्वारा पूछे गए रैपिड प्रश्नों के उत्तर देती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो की शुरुआत बेडरूम से हो जाती है, जहां शहनाज बैठकर पानी पीती हैं। फेवरेट कलर पूछने पर एक्ट्रेस ने पर्पल कहा है , उन्होंने फेवरेट कोरियन फूड में ‘सुशी’ का नाम लिया। जिसके उपरांत शहनाज उठकर अपने बाथरूम की ओर चली जाती हैं।

 

जब शहनाज गिल से पूछा जाता है कि, उनका फेवरेट फल क्या है, तब बाथटब की ओर जाते हुए वह लीची का नाम लेती हुई दिखाई दी और बताती हैं कि, लीची उनकी तरह है, जैसे वह अपनी फेवरेट हैं। जिसके उपरांत वह बाथटब में खूब मस्ती करती हैं। बाद में वह बाथटब से उठकर बाथरूम में खड़ी होकर अपने स्टाइलिस्ट Ken Ferns की मिमिक्री करती नजर आ रही है। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच शहनाज रेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखाई दे रही है। फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रही है। वीडियो पर कमेंट करके उनके फैंस कह रहे हैं कि, शहनाज ने अपने फनी वीडियो से उनका संडे मजेदार बनाने का काम किया है। बता दें कि, शहनाज अब पंजाब या फिर टीवी की क्वीन ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में छा जाने की तैयारी कर रही हैं। वह सलमान खान (Salman Khan) की मूवी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

'पेरेंट्स के पूर्व जन्म के पापों के कारण ऐसी हालत' विवादित डायलॉग की वजह से घिरा ये अभिनेता

साई पल्लवी की खूबसूरती के हैं लाखों फैंस, फिर वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीर

प्रभास की नाक के नीचे से इस एक्टर ने निकाली ली ये बड़ी फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -