जानिए हमारे देश राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बारे में
जानिए हमारे देश राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बारे में
Share:

1911 मे पंडित रविंद्रनाथ टैगोर के द्वारा लिखा गया राष्ट्रगान जन गण मन हम भारतीयो की पहचान है हमारे देश की आन बान शान है। बांग्लादेश और भारत दोनों देशो मे पंडित रविंद्रनाथ टैगोर का लिखा राष्ट्रगान गाया जाता है। बांग्लादेश मे यह  "आमार शोनार बांग्ला" और भारत मे "जन गण मन..." राष्ट्रगान गाया जाता है। गुरुदेव अकेले ऐसे गीतकार है जिनका गाना दो देशो मे राष्ट्रगान के नाम से प्रसिद्ध है और राष्ट्रगान के नाम से गाया जाता है।

जन गण मन ब्रिटिश शासन के लिए लिखा गया था । कुछ लोगो का कहना है कि राष्ट्रगान किंग जॉर्ज पंचम और इंग्लैंड की महारानी जब भारत आए थे तो उनके सम्मान मे ये गीत लिखा गया था। इसलिए राष्ट्रगान मे पंजाब, सिंध, गुजरात और मराठा आदि प्रांतो को बताया गया है।

हम सब राष्ट्रगान गाते तो है पर उसके पीछे की सच्चाई क्या है वो हमे पता नही है। जो गीत हमने गाया है उसका अर्थ क्या है। गुरुदेव भी नही चाहते थे की उनका लिखा गान राष्‍ट्रगान बने लेकिन ब्रिटिश शासन ने वन्देमातरम गीत को पीछे छोड़ने के लिये जन गण मन को राष्‍ट्रगान बनाया और टैगोर जी की बातों को मानने से मना कर दिया।

  1. राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का कहना है कि हमारे राष्‍ट्रगान जिसमे ब्रिटिश शासन के प्रांतो को बताया गया है उसमे कुछ बदलाव होना चाहिये। कुछ ऐसे शब्द है, जिन्हे हटाने के लिये कल्याण सिंह ने कहा है।
  2. कल्याण सिंह ने कहा है कि जन गण मन राष्ट्रीय गान से 'अधिनायक' शब्द को हटाना चाहिये । सिंह जी के अनुसार 'अधिनायक' शब्द का अर्थ है कि इसमे ब्रिटिश शासन कि प्रशंसा की गई है। 'अधिनायक' को हटाकर उसकी जगह पर 'मंगल' शब्द होना चाहिये। मंगल मतलब शुभकामनाए।
  3. राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि मै रविन्द्र नाथ टैगोर जी का बहुत सम्मान करता हूँ। उन पर पूरी श्रद्धा रखता हूँ। राष्ट्रीय गान मे “जन गण मन” को हटाकर ‘‘जन गण मंगलदायक... भारत भाग्य विधाता’’ होना चाहिये। यहा मन शब्द कि जगह पर मंगलदायक होना चाहिये।
  4. हम राज्यपाल के लिये ‘महामहिम’ शब्द का इस्तेमाल करते है। कल्याण सिंह ने कहा है, कि ‘महामहिम’ ब्रिटिश शासन मे महान बताया गया है। ‘महामहिम’ शब्द को हटाकर हमे माननीय शब्द का प्रयोग करना चाहिये।
  5. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि हमारे लिये ब्रिटिश शासन महान नही है। हमारे लिये तो झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी महाराज महान है। कल्याण सिंह ने कहा कि ये हमे अधिक प्रेरणा देने वाले है।
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -