हिमस्खलन में लापता हुए जवान का शव बरामद, अगले 48 घंटे...?
हिमस्खलन में लापता हुए जवान का शव बरामद, अगले 48 घंटे...?
Share:

कारगिल : कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए सैनिक विजय कुमार का शव रविवार को ढूंढ निकाला गया। गुरुवार को हल्के भूकंप के बाद हिमस्खलन हुआ था, इसी दौरान वो लापता हो गए थे। इसके बाद से ही उन्हें ढुंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन दल को विजय कुमार का शव मिला। विजय कुमार 12 फीट नीचे बर्फ में दबे थे। 17,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आर्मी पोस्ट से गुरुवार को दो जवान गायब हो गए थे, एक को पहले ही बचा लिया गया था, जब कि दूसरे का शव रविवार को बरामद किया गया।

देश के सिपाही विजय कुमार के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास भेज दिया गया है। कुमार तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के वल्लारमपुरम गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में अगले दो दिनों तक बर्फीले तूफान की आशंका है।

रविवार को हुए हिमस्खलन के बाद लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो अगले दो दिनों तक इस इलाके में न जाए। यह परामर्श चंडीगढ़ स्थित हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान ने जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपुर, करगिल, राजौरी, गंदेरबल, डोगा, पुंछ और रियासी जिलों में 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले हिमस्लखन जोखिम वालों इलाकों में हिमस्लखन का मध्यम खतरा है। वहीं कई इलाकों में 24 घंटे से ताजा बर्फबारी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -