कब लगेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए समय
कब लगेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए समय
Share:

साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। जी हाँ और इनमे पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, तो दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। आप सभी को बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक माना जा रहा है जो दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा। हालाँकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इस वजह से भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा।    


पहले सूर्य ग्रहण की तारीख और समय- साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण  30 अप्रैल 2022 को  रात 00:15:19  से 04:07:56 तक लगेगा। जी दरअसल यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा। इसी के साथ इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

दूसरे सूर्य ग्रहण की तारीख और समय- साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार शाम को 16:29:10 से शुरू होगा, जो 17:42:01 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर देखा जा सकेगा इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण की तारीख और​ समय- साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। अब अगर हम ग्रहण के समय की बात करें तो भारतीय समय के अनुसार यह सोमवार को सुबह 08:59 बजे से 10:23 बजे तक रहेगा। वहीं साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा। वहीं भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इस वजह से यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।

लहसुन और प्याज, जानिए क्यों हैं पूजा में वर्जित?

जल्द शुरू होने वाला है फरवरी का महीना, यहाँ देख लीजिये त्योहारों की लिस्ट

जानिए सपने में दलदल को देखना किस बात का होता है संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -