4 दिसंबर को है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव!
4 दिसंबर को है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव!
Share:

वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ये प्रभाव शुभ तथा अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं। मगर इन 5 राशियों के लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ घटनाओं की वजह बन सकता है।

मेष:-  
ज्योतिषियों के मुताबिक मेष राशि के लोगों के लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ रहेगा। इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। सूर्य ग्रहण की वजह ये किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं या किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं। इसलिए मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 

कर्क:- 
कर्क राशि के लोगों के लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ रहेगा। किसी से भी वाद-विवाद से बचें। दोस्तों से विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करते वक़्त सावधान रहें। बच्चों का विशेष ध्यान रखें। 

तुला:- 
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तुला राशि के लोगों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण अशुभ रह सकता है। गुस्से से बचें। किसी को अपशब्द कहना हानिदायक हो सकता है। स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए अपना खास ख्याल रखें। 

वृश्चिक:- 
वृश्चिक राशि के लोगों पर भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा। तनाव हो सकता है। आप बेचैन अथवा भ्रमित महसूस करेंगे। इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में धीरज रखें। 

धनु:- 
ये सूर्य ग्रहण आपके लिए अनावश्यक भागदौड़ लाएगा। इस के चलते खर्चे बढ़ने की संभावना है। कार्यों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा करने की संभावना है। 

2022 में इन राशियों पर होगी शनि की पैनी नजर! तो इन राशि के लोगों को मिलेगी प्रकोप से मुक्ति

इन प्रभावी मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी को करे प्रसन्न

इन राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा 'नव वर्ष 2022', चमक उठेगी किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -