ऑक्सफॉर्ड से पढ़ाई कर बैंक में जॉब करती थीं बॉलीवुड की ये अदाकारा
ऑक्सफॉर्ड से पढ़ाई कर बैंक में जॉब करती थीं बॉलीवुड की ये अदाकारा
Share:

पटौदी खानदान में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही है, सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। इस वर्ष सोहा अपना 42वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। सोहा अली खान, मंसूर अली खान की बेटी हैं, जो पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। सोहा की मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। तो वहीं उनके भाई सैफ अली खान भी सिनेमा में एक्टिव हैं। तीन भाई- बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं।

वही सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वो एक डायमंड चेन भी चलाती हैं। दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से सोहा अली खान ने अपनी पढ़ाई की। इसके पश्चात् वो लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्टडी करने चली गईं। सोहा पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। इसके पश्चात् उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री की। स्टडी ख़त्म करने के पश्चात् सोहा ने बैंक में काम करना आरम्भ किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन एवं सिटी बैंक में काम किया है। हालांकि सोहा का सिक्का फिल्मों में कुछ विशेष नहीं चल पाया।

वर्ष 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने फिल्मी पारी आरम्भ की। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से एंट्री की। सोहा को पहचान फिल्म 'रंग दे बसंती' से हासिल हुई। वर्ष 2006 में आई इस मूवी के लिए सोहा को आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वर्ष 2015 में सोहा ने अपने प्रेमी कुणाल खेमू संग शादी कर ली। शादी से पहले कुणाल ने सोहा को 9 करोड़ का फ्लैट तोहफा दिया था। सोहा और कुणाल खेमू की एक प्यारी सी बेटी इनाया भी है। बेटी के पैदा होने के पश्चात् फिलहाल सोहा फिल्मों से दूर हैं।

ऋतिक रोशन की 'रामायण' में प्रभु श्री राम का किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर!

सामने आया NCB हिरासत से आर्यन खान का वीडियो, इस हालत में आए नजर

अरबाज मर्चेंट ले गए थे शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्रूज़ वाली रेव पार्टी में... जानिए कौन है ये?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -