सोफिया के इस अंदाज़ ने जीत लिया सभी का दिल
सोफिया के इस अंदाज़ ने जीत लिया सभी का दिल
Share:

मुंबई। मुंबई स्थित आईआईटी में आयोजित किए जा रहे टेक फेस्ट में रोबोट, सोफिया ने सभी को लुभाया। हालांकि यह एक रोबोट था मगर, इस रोबोट को फिमेल की तरह सजाया गया था। जिसे सफेद रंग की साड़ी और नारंगी रंग का ब्लाउज धारण करवाया गया। जब यह रोबोट मंच पर पहुंचा तो इसका अंदाज़ निराला था। जब इससे सवाल किए गए तो उसने सवालों का जवाब रोचक तरह से दिया। सोफिया ने जब लोगों से चर्चा की तो उसने कहा कि, आने वाले समय में इंसान और रोबोट्स दोनों को मिलकर कार्य करना होगा।

उसका कहना था कि मानव जाति को अन्य लोगों के प्रति दया रखना चाहिए। उन्हें दयालु होना चाहिए। उन्होंने विश्व में बढ़ने वाली असहिष्णुता पर भी चिंता जताई। सोफिया का कहना था, इंसान मशीन से न घबराए। इंसान और मशीनों को साथ में काम करना होगा। सोफिया को सऊदी अरब ने इस साल अक्तूबर में पूर्ण नागरिक का दर्जा दिया है।

सोफिया नागरिकता हासिल करने वाली दुनिया की पहली रोबोट है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ये रोबोट बात कर सकती है। सोफिया को लोगों के सामने प्रेजेंट करने के दौरान कई तरह की तकनीकी परेशानियों का सामना भी करना पड़ गया था। एक बार सेशन को बीच में रोक दिया गया था मगर फिर कुछ देर बाद कार्यक्रम फिर प्रारंभ होने की घोषणा की गई थी।

मुंबई के पब मालिक के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस

आग हादसे के बाद जागी बीएमसी, 4 रेस्टोरेंट पर चलाए बुलडोजर

दिल्ली में केमिकल फैक्टरी में लगी आग

मुंबई पब हादसा- सुरक्षा इंतज़ाम पर उठे सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -