'नवरात्री' का व्रत रख रहीं प्रियंका वाड्रा, नेटीजेंस बोले- '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'
'नवरात्री' का व्रत रख रहीं प्रियंका वाड्रा, नेटीजेंस बोले- '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा इस बार नवरात्रि के व्रत रख रही हैं। ये जानकारी गुरुवार (अक्टूबर 7, 2021) को कांग्रेस पार्टी के हवाले से मीडिया में आई है। ABP News के संपादक पंकज झा ने ट्विटर पर बताया है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से बताया गया है कि प्रियंका गाँधी नवरात्रि का व्रत कर रही है।पंकज झा के ट्विटर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'वो दिन जब कॉन्ग्रेस ने बेसहाय गाय को केरल में सिर्फ इसलिए काटा था क्योंकि उन्हें भाजपा का विरोध करना था उस दिन मेरा आखिरी दिन था कि मैंने कॉन्ग्रेस को समर्थन दिया।'

बता दें कि प्रियंका गाँधी वाड्रा ने खुद भी अपने ट्विटर हैंडल से नवरात्री की शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, 'या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। #जय_माता_दी।' प्रियंका के इस ट्वीट पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं, कुछ यूज़र्स प्रियंका का समर्थन भी कर रहे हैं, वहीं कुछ कांग्रेस महासचिव पर निशाना भी साध रहे हैं। प्रेम कुमार सराफ ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'अब इसे भी हिन्दू का सहारा लेना पड़ रहा है। बिल्ली 100 चूहे खा कर हज को चली। अच्छा मजाक है।' 

एसके शर्मा नामक यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा है कि, 'माता के पुत्र रोजाना कश्मीर में मौत के घाट उतारे जा रहे। कब समझ आएगा कब उनको मुआवजा दिया जाएगा। कब राहुल वहां जाएगा। या वहाँ आपका दूसरा एजेंडा काम कर रहा। सेलेक्टिव राजनीति की वजह से ही कांग्रेस गर्त में जा रही है। एक वर्ग को खुश करने के चक्कर में दूसरे वर्ग की अनदेखी ही पतन  है।' आनंद सिंह ने भी प्रियंका गांधी से सवाल करते हुए कहा है कि, 'प्रियंका जी, आज कश्मीर की एक स्कूल में एक महिला और एक पुरुष टिचर को आतंकवादियों ने इसलिये गोली मारी क्यों कि हिन्दू थे। क्या आप जाएंगे कश्मीर?' 

ममता बनर्जी को राज्यपाल ने विधानसभा में दिलाई विधायक पद की शपथ

'कभी PM बनने की कल्पना नहीं की थी..', सत्ता के 20 वर्ष होने पर बोले पीएम मोदी

पेरू के राष्ट्रपति ने किया प्रधानमंत्री गुइडो बेलिडो के इस्तीफे का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -