पाकिस्तान की भाषा क्यों बोलने लगीं ऋचा चड्ढा ? सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने लगाई क्लास
पाकिस्तान की भाषा क्यों बोलने लगीं ऋचा चड्ढा ? सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने लगाई क्लास
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर बेहद सक्रीय रहती हैं। ऋचा अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं। लेकिन, हाल ही में ऋचा चड्ढा ने भारत के कट्टर दुश्मन पाकिस्तान की भाषा बोलते हुए भारतीय सेना का अपमान करने की कोशिश की है। जिसके बाद अभिनेत्री, सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार (22 नवंबर) को कहा था कि इंडियन आर्मी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बयान को 'कोट' करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'गलवान हाय कह रहा है।' दरअसल, ऋचा चड्ढा ने अपनी पोस्ट से PoK को वापस हासिल करने का विश्वास जता रही इंडियन आर्मी का मनोबल तोड़ने की कोशिश की है। इस तरह की हरकतें अक्सर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान या आतंकियों द्वारा की जाती रहीं हैं। 

 

ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट के बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'रिचा चड्ढा जैसी 3rd grade बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। ऋचा चड्ढा, कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है।मैं मुंबई पुलिस से उनके ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग करता हूँ।' बता दें कि, ऋचा चड्ढा ने पाकिस्तानी अभिनेता अली फजल के साथ हाल ही में निकाह किया था। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि, एक पाकिस्तानी के साथ शादी करने के बाद ऋचा चड्ढा की सोच भी पाकिस्तान जैसी हो गई है और वो अपनी ही सेना का अपमान कर रहीं हैं। 

 

बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में खुनी संघर्ष हुआ था, जिसमें 20 भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे। इस कारण सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अभिनेत्री की क्लास लगाने में लग गए हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी, मगर यहां एक अभिनेत्री भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं'।

इस मशहूर एक्टर के कारण मरने वाले थे अमिताभ बच्चन, हैरतंअगेज है किस्सा

श्रद्धा वाकर की नयी चिट्ठी देख भड़कीं कंगना, लिखी ये बात

मिस इंडिया बनने के बाद भी इंडस्ट्री में फ्लॉप रहीं सेलिना जेटली, दो बार दे चुकीं हैं दो जुड़वां बच्चों को जन्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -