इस कारण कैटरीना कैफ ने नहीं किया विक्की कौशल संग रिश्ता ऑफिशियल?
इस कारण कैटरीना कैफ ने नहीं किया विक्की कौशल संग रिश्ता ऑफिशियल?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज 9 दिसंबर को अभिनेता विक्की कौशल की दुल्हन बनने जा रही हैं। कैटरीना कैफ ने दो वर्ष तक विक्की को डेट किया। अब उनकी शादी भी हो रही है। मगर अभी तक कैटरीना कैफ ने अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। ये आज तक कोई नहीं जान पाया है। लेकिन अब कैटरीना के एक पुराने इंटरव्यू से उनके अपने रिश्ते एवं शादी को गुप्त रखने का कारण पता चलता नजर रहा है।

कैटरीना कैफ ने अपने एक पुराने वीडियो में शादी एवं रिलेशनशिप स्टेट्स पर अपने विचार साझा किए थे। कैटरीना ने बताया था- क्या ये मैं नहीं थी, जिसने कहा था कि मैं शादी तक सिंगल रहूंगी (हंसते हुए)। इसलिए हमें अपने बयानों पर हमेशा कायम रहना चाहिए। तबसे टेक्निकली मेरा स्टेटस अनमैरिड है। मेरे अनुसार मैं अभी तक सिंगल हूं।

इंटरव्यू में कैटरीना ने कहा था कि ईश्वर की जब मर्जी होगी वो शादी करेंगी। प्यार में पड़ना एवं शादी करना सब भाग्य का खेल है। कैटरीना ने बताया था- मुझे लगता है ऐसी चीजें आपको आपके भाग्य पर छोड़ देनी चाहिए। भरोसा रखो एवं ईश्वर में विश्वास रखो। अब इसे किस्मत ही कहेंगे कि कैटरीना कैफ आखिरकार अपने प्यार से शादी कर रही हैं। वे विक्की की दुल्हनियां बनने जा रही हैं। कैटरीना कैफ का विक्की कौशल से पूर्व रणबीर कपूर, सलमान खान संग रिलेशनशिप रहा था। कैटरीना को लेकर एक विशेष बात नोटिस की गई है। वो ये कि अभिनेत्री ने अपने प्रत्येक रिलेशनशिप को शिद्दत से जिया है। वो प्रत्येक रिश्ते में सीरियस रही हैं तथा शादी करना चाहती थीं। सलमान एवं रणबीर कपूर संग कैटरीना सीरियस रिलेशन में थीं। मगर दोनों के साथ उनका रिलेशनशिप शादी तक पहुंचने से पहले टूट गया था। 

नेहा ने दिखाई विक्की-कैटरीना की शादी के वेडिंग वेन्यू की झलक!

आज शाही शादी करेंगे विक्की-कैटरीना, विकिपीडिया ने बताया पति-पत्नी

विक्की-कैटरीना की शादी में जाने से इस मशहूर स्टार ने किया इंकार, बताई वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -