तो इस वजह से अंडरवर्ल्ड में किया था है सुपारी शब्द का इस्तेमाल
तो इस वजह से अंडरवर्ल्ड में किया था है सुपारी शब्द का इस्तेमाल
Share:

हर चीज के पीछे कोई ना कोई लॉजिक होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं हत्या करने का कॉन्ट्रैक्ट ‘सुपारी’ क्यों कहलाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में। जी दरअसल अंडरवर्ल्ड में सुपारी शब्द का इस्तेमाल मर्डर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए होता है। हालांकि, ये शब्द सिर्फ़ मर्डर तक ही सीमित नहीं है। जी दरअसल सुपारी शब्द का इस्तेमाल कई कामों में लिया जाता है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के रिटायर्ड ACP वसंत धोबले बताते हैं कि ग्रामीण महाराष्ट्र में लोगों को शादी के कार्ड के बजाय पान और सुपारी के साथ शादी के लिए बुलाने की परंपरा है। 

वहीं महाराष्ट्र में किसी भी मेहमान को आमंत्रित करने के लिए पान और सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं बाद में किसी भी डील या कॉन्ट्रैक्ट के लिए भी सुपारी शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा। अब कोई भी डील पक्की होने पर मराठी में कहा जाता है ‘कामची सुपारी आली आहे’। इसका मतलब है कि हमें काम का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है। आपको बता दें कि बता दें, सिर्फ़ माफ़िया ही नहीं, बल्क़ि पुलिस भी सुपारी शब्द का इस्तेमाल करती है। 

हालांकि, महाराष्ट्र में ये कोई आधिकारिक शब्द नहीं है। एक समय में मुंबई के अधिकांश अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों से थे और वे इस शब्द का यूज़ करते थे। वो कहते थे ‘इसका सुपारी उसने दिया।’ उसके बाद जब अंडरवर्ल्ड अपने चरम पर पहुंच गया तो ये शब्द हर जगह सुनने को मिलने लगा।’ जी दरअसल एक किताब आई थी ‘Dongri to Dubai: Six Decades of the Mumbai Mafia’। इसके लेखक एस। हुसैन ज़ैदी हैं। जी हाँ और उन्होंने बताया कि माहेमी ट्राइब के चीफ़ भीम की एक परंपरा के चलते सुपारी शब्द चलन में आया। दरअसल, जब कोई मुश्किल काम होता था तो भीम सभी योद्धाओं की एक मीटिंग बुलाता था। वहीं उसके बाद उनके सामने एक तश्तरी में सुपारी या पान रखे जाते थे। अब जो भी उस सुपारी को उठाता था, इसका मतलब होता कि उसने ये काम ले लिया है। यानि कि सुपारी लेना इस बात का प्रमाण था कि कॉन्ट्रैक्ट ले लिया। उस वक़्त से ही ये सुपारी की परंपरा लगातार चली आ रही है।

गोताखोरों का हुआ शार्क से सामना, वीडियो देख छूट जाएगा आपका पसीना

घाटी पर तेंदुए कर रहे थे शिकार...लोगों ने समझ लिया भूत

हिप्पो से उलझना पड़ गया शेर को भारी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -