कई इलाकों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, इन राज्यों में ठंडा हुआ मौसम
कई इलाकों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, इन राज्यों में ठंडा हुआ मौसम
Share:

नई दिल्ली : देश में ठंड फिर जोर पकड़ेगी दरअसल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होते ही रोहतांग, मनाली और लाहौल-स्पीति समेत हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार शाम को बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। टूरिस्ट्स को खतरे वाली जगहों  पर न जाने की एडवाइजरी जारी की है।

सर्दी-खांसी के कारण इस शख्स की हो गई ऐसी हालत, गवां दिए तीन खास अंग

शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड 

जानकारी के लिए बता दें बर्फबारी का असर चंडीगढ़ में भी पड़ा। शाम को अचानक बादल छा गए और शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई। शनिवार-रविवार काे बारिश हाे सकती है। इसके बाद तापमान गिरेगा और घना कोहरा छा सकता है। वही दिल्ली में कोहरे के कारण शुक्रवार को 80 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। 11 ट्रेनें देरी से चलीं। ज्यादातर ट्रेन 2-3 घंटे देरी से चलीं। 

बर्फ़बारी के कारण घाटी में मौसम हुआ सुहाना

प्राप्त जानकारी अनुसार बारिश व बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद हो गया। सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। प्रदेश में शनिवार व रविवार को बारिश के आसार हैं। इन दो दिनों में दिन का पारा गिरेगा, जबकि रात का बढ़ेगा। 8 जनवरी से फिर कोहरा पड़ने के आसार हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर हुई बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड

जानलेवा साबित हो रहा कोहरा, आपस में भिड़े वाहन में एक की मौत

कश्मीर में बर्फ़बारी के कारण अभी और बढ़ेगी ठंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -