उत्तराखंड : बर्फबारी ने तोड़े पिछले कई सालों के रिकॉर्ड, बर्फ से सराबोर हुई सड़के
उत्तराखंड : बर्फबारी ने तोड़े पिछले कई सालों के रिकॉर्ड, बर्फ से सराबोर हुई सड़के
Share:

देहरादून : प्रदेश में बर्फबारी से कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए है। सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी बर्फबारी बड़ी मुसीबत बन गई है। दोनों जिलों में 180 से अधिक गांव बर्फ में कैद हो गए हैं। दर्जनों सड़कों और पैदल रास्तों के बर्फ से पट जाने से गांवों का जिला और तहसील मुख्यालयों से संपर्क कट गया है।वही औली में इस वर्ष बर्फबारी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

अब जल्द आने वाली है टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोपिक

लगातार जम रही है बर्फ 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार औली में कई वर्षो पहले छह फीट तक बर्फ जमी थी, लेकिन इस वर्ष यहां साढ़े छह फीट तक बर्फ जम गई है। लगातार हो रही बर्फबारी से औली पूरी तरह बर्फ के आगोश में है। दुकानें बर्फ से ढक गई हैं।भारी  बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों के भी चेहरे खिल उठे हैं। परन्तु बर्फ जम जाने से दर्जनों सड़कों और पैदल रास्तों के बर्फ से पट जाने से गांवों का जिला और तहसील मुख्यालयों से संपर्क कट गया है।

तैमूर अली खान के राजनीति में एंट्री लेते ही मचा हड़कंप, इस नेता से हो रही तुलना

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के लिए बता दें बदरीनाथ धाम में लगभग सात फीट और हेमकुंड साहिब में आठ फीट तक बर्फ जम गई है। हेमकुंड गुरुद्वारा भी पूरी तरह से बर्फ के आगोश में है।  शुक्रवार को भी अपराह्न तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक बर्फबारी हुई। हालांकि बर्फ ज्यादा देर तक नहीं टिकी। शाम तक भी क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे। वही आगे अभी कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान है.

सुरजेवाला का आरोप- भाजपा गिराना चाह रही कर्नाटक सरकार, इसके लिए मोदी-शाह जिम्मेदार

ऐश्वर्या राय को इस नए लुक में पहचान पाना मुश्किल, दिखा बेहद हॉट अंदाज़

पानी में रोमांस करने से भी नही कतराए खेसारी और अक्षरा, VIDEO को मिले 1 करोड़ व्यू....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -