इस प्रदेश में बर्फबारी ने मचाया जमकर आतंक, अब आगे भी है ऐसी संभावना
इस प्रदेश में बर्फबारी ने मचाया जमकर आतंक, अब आगे भी है ऐसी संभावना
Share:

शिमला : प्रदेश में दो दिन पहले हुई बारिश-बर्फबारी का असर अभी तक खत्म नहीं हुआ हैं। बर्फबारी भले ही थम गई हो, लेकिन लाहौल समेत जनजातीय इलाकों में हिमखंडों के गिरने का दौर जारी है। लाहौल में रविवार को तांदी पुल के पास हिमस्खलन से चार ढाबे और रन शेल्टर दब गया। तिंदी में ठंका नाले पर बना बीआरओ का 70 फीट लंबा पुल भी ध्वस्त हो गया। यह पुल केलांग को चंबा के किलाड़ से जोड़ता है। 

प्रयागराज : 65 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया अब तक शाही स्नान

कई सड़के अब भी बंद 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के बर्फबारी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार की आपदा प्रबंधन अथारिटी ने इस संबंध में विभागों और आम लोगों को सतर्क कर दिया है। प्रदेश में सोमवार से फिर मौसम बिगड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बर्फबारी थमने के दो दिन बाद भी प्रदेश की कई छोटी-बड़ी सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। करीब सैकड़ों रूटों पर सोमवार को भी बसें नहीं चलीं। शिमला- रामपुर नेशनल हाईवे को बहाल कर दिया है, लेकिन वाहन स्किड होने का खतरा बना है। 

महाराष्ट्र के सोलापुर में पुलिस चेकिंग के दौरान हमले में एक की मौत

राजधानी में ऐसे है हालात

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात से मौसम में बदलाव होने लगेगा, जिसके शुक्रवार तक दिल्ली-एनसीआर में बने रहने की संभावना है। बुधवार से शुक्रवार के दौरान न्यूनतम तापमान भी 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान औसत न्यूनतम तापमान से करीब चार डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है।

करतारपुर कॉरिडोर : किसानों की मांग सुन मुस्कुराकर चल दिए पीडब्ल्यूडी सचिव

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पांच दुर्दांत आतंकियों को किया ढेर

जहरीली शराब सेवन से हुई मौतों पर बोले सीएम योगी 'दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -