बर्फ़बारी के कारण घाटी में मौसम हुआ सुहाना
बर्फ़बारी के कारण घाटी में मौसम हुआ सुहाना
Share:

नई दिल्ली : कश्मीर में हो रही बर्फ़बारी कारण घाटी में मौसम सुहाना बन गया है. वही मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है। इस हफ्ते एक के बाद एक कई मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनते दिख रहे हैं। इसके चलते अगले एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

जानलेवा साबित हो रहा कोहरा, आपस में भिड़े वाहन में एक की मौत

शून्य पर पहुंचा पारा 

प्राप्त जानकारी अनुसार पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सुबह 8.8 मिमी और कुपवाड़ा में 7.4 मिमी बर्फ गिरी। इसका असर यह हुआ कि श्रीनगर का पारा 4.2 डिग्री गिरकर शून्य डिग्री पहुंच गया। करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र में तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ओडिशा में भी 10 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। तेलंगाना में ऑरेंज और आंध्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर हुई बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड

हो सकती है बारिश 

सूत्रों के अनुसार दिल्ली समेत अन्य राज्यों को दो से तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार कम हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ेगा। दिल्ली और आसपास इलाकों में बारिश हो सकती है। जनवरी में दिसंबर से दो गुना बारिश होती है। जनवरी के बाद मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दिसंबर में दिल्ली का औसतन तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तराखंड में फिर जारी अलर्ट, भारी बर्फबारी की जताई संभावना

4 दिन में 'सिंबा' ने पार की 100 करोड़ की कमाई

कश्मीर में बर्फ़बारी के कारण अभी और बढ़ेगी ठंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -