भारी बर्फ़बारी के कारण कश्मीर से टूटा जम्मू का सड़क संपर्क
भारी बर्फ़बारी के कारण कश्मीर से टूटा जम्मू का सड़क संपर्क
Share:

श्रीनगर : पहाड़ी क्षेत्र कश्मीर का फिर देश से सड़क संपर्क कट गया है। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। जवाहर टनल पर बर्फबारी से शुक्रवार शाम को कश्मीर जाने वाले वाहनों को उधमपुर के पास रोक दिया गया। इससे दोनों ओर से हजारों वाहन फंस गए हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी से पारा गिर गया है।

पहाड़ी इलाकों में खराब रहा मौसम, जारी हुआ अलर्ट

तीसरे दिन भी रहा बंद

प्राप्त जानकारी अनुसार राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड तीसरे दिन भी बंद रहा। मौसम विभाग की माने तो श्रीनगर ने आने वाले दिनों में भी जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। रविवार को भी खराब मौसम का असर दिखेगा। श्रीनगर में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे बर्फबारी शुरू हुई। यहां नए साल पर दूसरी बार बर्फ गिरी है। बर्फबारी से शुक्रवार को दिन का तापमान गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विश्व विख्यात गुलमर्ग, पहलगाम, साधना टाप, राजदान पास, जोजिला, पीर पंजाल आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है।

कई इलाकों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, इन राज्यों में ठंडा हुआ मौसम

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बर्फबारी से पूरा कश्मीर घाटी शीत लहर की चपेट में है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। घाटी में नए साल पर बर्फबारी की आस में पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। पारे में गिरावट से कई जलाशयों और अन्य जलस्थलों पर पानी जम गया है।

सर्दी-खांसी के कारण इस शख्स की हो गई ऐसी हालत, गवां दिए तीन खास अंग

बर्फ़बारी के कारण घाटी में मौसम हुआ सुहाना

जानलेवा साबित हो रहा कोहरा, आपस में भिड़े वाहन में एक की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -