पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर हुई बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड
पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर हुई बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड
Share:

शिमला : पहाड़ी राज्यों में बुधवार को नए साल पर पहली बर्फबारी हुई। बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे। आंचलिक मौसम विभागों के अनुसार आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

कश्मीर में बर्फ़बारी के कारण अभी और बढ़ेगी ठंड

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

प्राप्त जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। जवाहर टनल पर बर्फबारी से फिसलन के चलते एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया है। इससे दोनों ओर हजारों छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां से जोड़ने वाली मुगल रोड पहले से ही बंद है। इससे कश्मीर घाटी का देश से सड़क संपर्क कट गया है।

उत्तराखंड में फिर जारी अलर्ट, भारी बर्फबारी की जताई संभावना

हिमाचल में छाए बादल

सूत्रों की माने तो हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। आठ जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। प्रशासन ने मंडी जिले में बर्फबारी के चलते कमरूनाग, शिकारी देवी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी है। लाहौल जिला प्रशासन ने छह जनवरी तक अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी होने लगी।

राजस्थान में फसलों की परेशानी बढ़ा सकता है पाला

पूरे देश में ठंड का कहर जारी, लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

भयानक ठंड से जमा पूरा उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -