दो युवकों ने बर्फानी तेंदुओं को बेहद करीब से मोबाइल में किया कैद
दो युवकों ने बर्फानी तेंदुओं को बेहद करीब से मोबाइल में किया कैद
Share:

वन्य जीव प्रेमियों के लिए लाहौल स्पीति घाटी से चौंकाने वाली खबर आई है। इसके साथ ही घाटी के दो युवकों ने दो बर्फानी तेंदुओं को बेहद करीब से मोबाइल में कैद किया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह स्नो लैपर्ड से इंसानों के सामना होने का अब तक का सबसे करीबी मामला है। लगभग साढ़े पांच बजे काजा-कौमिक सड़क पर कौमिक गांव के नवांग और लाहौल के सुशील यांगथांगी ने इस दुर्लभ जानवर का वीडियो मोबाइल में कैद किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बर्फानी तेंदुओं का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  दोनों युवक सवारियों को एशिया के सबसे ऊंचे गांव कौमिक छोड़कर काजा लौट रहे थे। इसके साथ ही नवांग ने बताया कि काजा से करीब 20 किमी दूर एक मोड़ के पास अचानक उनका सामना दो बर्फानी तेंदुओं से हो गया था। पहले उन्हें लगा कि वाहन को देखकर दोनों भाग जाएंगे, लेकिन एक बर्फानी तेंदुआ गाड़ी की ही तरफ आने लगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की दूसरा स्नो लैपर्ड दूर रहा।वहीं  सुशील यांगथांगी ने बताया कि पहले तो उन्हें डर लगा, परन्तु कुछ देर बाद स्नो लेपर्ड धीरे-धीरे बर्फ के बीच आगे निकल गया था। यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रोजेक्ट एसोसिएट अभिषेक का दावा है यह पहली बार हुआ है कि किसी ने बर्फानी तेंदुआ को इतने करीब से देखा और कैमरे में कैद किया है। वहीं अभिषेक ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि जो कभी इंसानों की नजरो में नहीं आते थे, अब बेखौफ उनके बेहद करीब आने लगे हैं। इसके अलावा इस वन्य जीव को सहेजने के लिए पहली बार यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत स्नो लैपर्ड कंजरवेशन प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

भारत में केवल 516 बर्फानी तेंदुए
वाइल्ड लाइफ विंग के अनुसार भारत में बर्फानी तेंदुओं की तादाद करीब 516 है। इसके साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में यह दुर्लभ जानवर पाए जाते हैं। चारों राज्य स्नो लैपर्ड का ठिकाना हैं। हिमाचल में लगभग 90 स्नो लैपर्ड होने की सूचना है।दुनिया में लगभग 5 से 7 हजार स्नो लैपर्ड होने की जानकारी है। स्नो लैपर्ड दुनिया के 12 देशों में पाया जाता है। वहीं इनमें चीन, रूस, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मंगोलिया और भारत मौजूद हैं।

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में होंगे कई अहम फैसले, कैबिनेट मीटिंग आज

आज फिर होगी निर्भया के दोषियों की फांसी पर सुनवाई, अन्य वकील रवि काजी करेंगे आरोपी की पैरवी

क्या महिलाओं को सेना में मिलेगा स्थाई कमीशन ? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -