देश के इन प्रदेशों में फिर से शुरू होगा बर्फबारी और बारिश का दौर
देश के इन प्रदेशों में फिर से शुरू होगा बर्फबारी और बारिश का दौर
Share:

श्रीनगर : प्रदेश में मंगलवार से बर्फबारी और बारिश का ताजा दौर शुरू होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह कहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, "आज दोपहर से घाटी में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, बुधवार को इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है, खासतौर पर पीर पंजाल पर्वत माला समेत दक्षिण कश्मीर के इलाकों में। बता दें अब से कुछ दिनों पहले ही घाटी में बर्फ़बारी का प्रकोप कम हुआ है.

हिमाचल के कांगड़ा में दुघर्टनाग्रस्त हुई निजी बस, कई घायल

अभी ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 17 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 10.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, कटरा में 10 डिग्री, बटोटे में 2.5 डिग्री, बनिहाल में 1.2 डिग्री और भदरवाह में 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। वही आज से फिर घाटी में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा दिन नहीं टिक पायेगी सुहानी धूप, यह है कारण

उत्तराखंड में ऐसी स्थिति 

जानकारी के लिए बता दें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में आज तड़के से बादल छाए रहे। यमुनोत्री घाटी में सुबह से ही मौसम खराब होने से बारिश की संभावना बनी हुई है। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक हल्के बादल छाए हुए हैं। चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां शाम तक बर्फ़बारी की संभावना है।

उत्तर भारत में छाया इस मौसम का सबसे घना कोहरा, आगे ऐसी रहेगी स्थिति

धुंध और कोहरे ने रोकी राजधानी की रफ़्तार, कई उड़ाने रद्द

राजस्थान में जान लेवा बना कोहरा, एक के बाद एक भिड़े इतने वाहन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -