जम्मू-कश्मीर में कंपकंपा रही है जोरदार ठंड, आगे ऐसा रहेगा हाल-ए-मौसम
जम्मू-कश्मीर में कंपकंपा रही है जोरदार ठंड, आगे ऐसा रहेगा हाल-ए-मौसम
Share:

श्रीनगर : घाटी के कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 31.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ये इस सीजन की सबसे ठंडी रात है। दिन के तापमान नें भी काफी गिरावट रही और वह भी माइनस 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो माह से द्रास में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। 

अयोध्या मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखी ये मांग

वाहनों को छोड़ गए चालक 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रियासत में लेह न्यूनतम तापमान माइनस 15.9 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां दिन का तापमान भी माइनस 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच सोमवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जम्मू से कश्मीर के लिए जरूरी रसद से लदे ट्रकों और यात्री वाहनों को छोड़ा गया। 

झारखण्ड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को किया ढेर

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के लिए बता दें मौसम साफ रहने के बावजूद घाटी के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ा सुधार आया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ रहा। लेकिन यहां भी रात के पारे में सामान्य से 4 से 6 डिग्री गिरावट आई है। 

गुजरात: 28 महीने से पति को नहीं दिया गुजारा भत्ता, अदालत ने सुनाई साढ़े तीन साल जेल की सजा

आईसीसीआर के कार्यक्रम में बोली सुषमा, ज्ञान के प्रति जिज्ञासा भारतीय संस्कृति का बुनियादी तत्व

भोपाल गैस कांड: पीड़ितों के लिए अतिरिक्त मुआवजा मांग रही सरकार, अप्रैल में सुनवाई करेगी SC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -