घाटी में अब जानलेवा साबित हुआ रहा है हिमस्खलन, अब तक इतनों की मौत
घाटी में अब जानलेवा साबित हुआ रहा है हिमस्खलन, अब तक इतनों की मौत
Share:

श्रीनगर : प्रदेश के कुलगाम जिले में बीती शाम हिमस्खलन के कारण प्रभावित पुलिस चौकी में फंसे सात पुलिसकर्मियों के शव शुक्रवार को निकाल लिया गया। इसके अलावा अनंतनाग में भारी हिमपात ने दो लोगों की जान ले ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले की घटना में दो पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया था जबकि अन्य लापता थे। 

जम्मू कश्मीर: रविवार की सुबह से ही चल रहा एनकाउंटर, 4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

राहत और बचाव कार्य जारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बचाये गये पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी गयी है। वही दूसरी घटना में गुरूवार शाम अनंतनाग जिले में हिमस्खलन में मकान के ढहने से मलबे में दबने के कारण एक युगल की मौत हो गयी लेकिन बचाव दल ने उनके दो बच्चों को जीवित बचा लिया। अधिकारीयों ने बताया कि जिले के कोकेरनाग क्षेत्र में सोनबरारी-मागम में यह घटना हुई. इस हिमस्खलन में एक युवक  और उसकी पत्नी की मौत हो गयी। 

देशभर में अब भी बरकरार है स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक हुई इतनी मौते

कई लोग अब भी फंसे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले में शुक्रवार की शाम काजीगुंड की तरफ पर जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर हिमस्खलन हुआ था। सुरंग के निकट चौकी पर तैनात कई पुलिसकर्मी हिमस्खलन से पहले वहां से सुरक्षित निकल गये थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी फंस गये थे। बताया जा रहा है कि तेज हवा चलने और बर्फ जमा होने के चलते बचाव दल को शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचने में मुश्किल हुई। 

वित्त मंत्री के रूप में सीएम जयराम ठाकुर कर रहे है हिमाचल का बजट पेश

Asus OMG Days सेल, सबसे सस्ता बिक रहा आसुस का सबसे शानदार स्मार्टफोन

लोकसभा में गडकरी के कामों की जमकर हुई तारीफ, सोनिया और विपक्षी नेताओं ने भी सराहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -