जम्मू-कश्मीर हाइ-वे पर भारी बर्फबारी और भूस्खलन के बीच फंसे है हजारों वाहन
जम्मू-कश्मीर हाइ-वे पर भारी बर्फबारी और भूस्खलन के बीच फंसे है हजारों वाहन
Share:

श्रीनगर : प्रदेश में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे रविवार को आठ दिन बाद खुला तो सही, परन्तु बर्फबारी और भूस्खलन के चलते फिर बंद हो गया। प्रशासन ने सिर्फ हाईवे पर कई दिन से फंसे वाहनों को ही गंतव्य की ओर रवाना करने का काम शुरू किया था कि भूस्खलन का सिलसिला फिर शुरू हो गया और कुछ किलोमीटर आगे बढ़ने पर वाहन फिर से फंस कर रह गए। 

2008 असम बम ब्लास्ट: सीबीआई कोर्ट ने 14 अभियुक्तों को पाया दोषी, बुधवार को होगा सजा का ऐलान

इस तरह फंसे है लोग 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमपुर में रोके गए वाहन मारोग इलाके को पार कर कश्मीर की तरफ बढ़ रहे थे तभी पस्सी गिरने के कारण सभी वाहन उधमपुर व रामबन के बीच फंस गए। इस जाम में लगभग 3000 लोग बीते आठ दिनों से फंसे हुए हैं। हाईवे यातायात पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार कई स्थानों पर बर्फबारी व भूस्खलन के चलते राजमार्ग को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। 

शाओमी के तगड़े स्मार्टफोन पर बम्पर छूट, स्टॉक क्लियरेंस सेल की हुई शुरुआत

जानकारी के लिए बता दें मौसम में अगर सुधार हुआ तो राजमार्ग को साफ करने के बाद सोमवार की सुबह फंसे वाहनों को फिर गंतव्य की ओर रवाना करने पर फैसला किया जाएगा। जम्मू जिले समेत रियासत के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना रहने और धूप खिलने से लोगों को ठंड से दिन में राहत मिली, लेकिन शाम के बाद बर्फीली हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

शवों को दूसरे देशों से भारत लाना होगा और सस्ता

फ़िलहाल ठंड से नहीं मिलेगी निजात, पहाड़ी क्षेत्रों में इस दिन से फिर शुरू होगी बारिश और हिमपात

अयोध्या मामले पर फिर टली सुनवाई, अगली तिथि भी निर्धारित नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -