इराक में 100 साल बाद दिखा बेहद दुर्लभ नज़ारा, सफ़ेद चादर में लिपटा नज़र आया बगदाद
इराक में 100 साल बाद दिखा बेहद दुर्लभ नज़ारा, सफ़ेद चादर में लिपटा नज़र आया बगदाद
Share:

बगदाद: इराक में मौसम में अचानक हुए परिवर्तन ने राजधानी बगदाद सहित आसपास के इलाकों की तस्वीर बदल डाली है। बगदाद में यह दुर्लभ नजारा लगभग 100 वर्ष बाद देखने को मिला है। कह सकते हैं कि जिन लोगों ने बगदाद को बर्फ की चादर में लिपटा देखा उनके लिए यह नज़ारा एकदम दुर्लभ है। राजधानी वासियों को मंगलवार सुबह दूर-दूर तक सफेद बर्फ से ढकी जमीन नज़र आई।

इस खूबसूरत नज़ारे को देख लोगों के चेहरे खिल गए, लोग बर्फ के साथ तस्वीरें लेने लगे। बर्फ की सफेद चादर बगदाद सहित कई शहरों के अलावा शिया समुदाय के पवित्र शहर कर्बला में भी नज़र आ रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ऐसा दृश्य 1914 में दिखा था। वर्ल्ड मेट्रोलोजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार, इराक में फरवरी में बर्फ गिरना बेहद दुर्लभ है। मौसम में अचानक परिवर्तन यूरोप में तूफान और बर्फीली हवाओं के चलते हुआ है।

हालांकि, इससे पहले 2008 में भी इराक में बर्फबारी हुई थी, मगर इतनी बड़ी मात्रा में नहीं हुई थी। आमतौर पर इराक में भीषण गर्मी का कहर रहता है। हाल के वर्षों में गर्मी में बगदाद का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, समुद्र का तापमान कनेक्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है। पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर स्पष्ट दिखने लगा है।

सिंगापुर सरकार का बड़ा ऐलान, फ्री में करेगी कोरोना वायरस के मरीजों का एलाज

अमेरिका और तालिबान पंहुचा हिंसा कमी के करीब, अफगानिस्तान ने 7 दिन में जवाब मांगा

ब्लैक लिस्ट से परेशान हुआ पाकिस्तान, आतंकी हाफिज सईद को 5 साल की सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -