हिमाचल में फिर शुरू हुई जोरदार बर्फ़बारी, पर्यटकों के खिले चेहरे
हिमाचल में फिर शुरू हुई जोरदार बर्फ़बारी, पर्यटकों के खिले चेहरे
Share:

शिमला : प्रदेश के कई जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी के बीच पहाड़ों पर हिमपात का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से ही  राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी चल रही है। लाहौल-स्पीति के केलांग सहित अन्य जनजातीय इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमाचल में फरवरी में आठवीं बार बर्फबारी होने से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं।

इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस में अचानक लगी आग

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फ़बारी से पर्यटकों सहित स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। चंबा, खजियार, मनाली के सोलंगनाला, कुफरी सहित बर्फबारी वाले अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। पर्यटक बर्फ के बीच मस्ती करते देखे जा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 और 23 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। मध्यम और ऊंचाई वाले स्थानों पर जोरदार बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

पुलवामा के बदले में जुटी भारतीय सेना, मास्टरमाइंड गाजी समेत जैश के दो आतंकी ढेर

सभी जगह ख़राब स्तिथि 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैदानी और कम ऊंचाई वाले भागोें में ओलावृष्टि होगी। भारी बर्फबारी से जनजातीय इलाकों में बिजली, पानी की आपूति ठप है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं हिमाचल के जिला किन्नौर में भी भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। यहां रात से ही बर्फबारी हो रही है। जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित है। राजधानी शिमला की जाखू चोटी पर भी सोमवार सुबह हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। प्रदेश के मध्यम और मैदानी इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है।

आज पेश होगा उत्तराखंड सरकार का आम बजट हो सकती है कई घोषणाएं

अंतरराष्ट्रीय अदालत में आज से फिर शुरू होगी कुलभूषण जाधव मामले पर सुनवाई

पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी ने अपने घर के बाहर लगाए काले झंडे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -