राजधानी में अब भी जारी है शीतलहर का प्रकोप, आगे ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी में अब भी जारी है शीतलहर का प्रकोप, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में दिन-प्रतिदिन मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप निकलने के कारण गर्मी तो कभी बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को भी तेज सतही ठंडी हवाओं ने पारे पर ब्रेक लगा दिया। इस कारण 23 फरवरी का दिन चार साल में सबसे ठंडा रहा। खिली धूप के बावजूद ठंडी हवाएं परेशान करती रही। 

यूपी के एक घर में घुसा ट्रक हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत

ऐसा रहा हाल ए मौसम  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की मानें तो आगामी सप्ताह भी मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। 25 और 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। राजधानी में शनिवार सुबह हल्का कोहरा भी रहा। इस पालम इलाके में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। बाद में तेज धूप निकली लेकिन 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलती रही। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.6व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अपने रेडियों कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, सालों तक आपसे करूंगा 'मन की बात'

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग की मानें तो आने वाले सप्ताह में पहले 25 व 26 फरवरी को हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। 28 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन सोमवार से प्रदेश में दोबारा मौसम बिगड़ेगा।

आज लखनऊ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

अब से कुछ देर बाद अमृतसर पहुंचेंगे अमित शाह, कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

नक्सलवाद के खिलाफ दिखा सेना का दम, तीन नक्सलियों को किया ख़त्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -