हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी से सुहाना हुआ मौसम, उमड़ी सैलानियों की भीड़
हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी से सुहाना हुआ मौसम, उमड़ी सैलानियों की भीड़
Share:

भारत में हिमाचल के कुल्लू जिले के मनाली में लगभग दो सप्ताह बाद मौसम खुलने से पर्यटन नगरी में सैलानियों की भी भीड़ उमड़ पड़ी है। वही बर्फ से लकदक मनाली की वादियों को निहारने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। एक तरफ  स्नो प्वाइंट सोलंगनाला सैलानियों से गुलजार हो गया है। तो दूसरी तरफ  सैलानी बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं।  सोमवार को बड़ी संख्या में सैलानी सोलंगनाला पहुंचे हुए । ऐसे में मनाली का सोलंगनाला सैलानियों की पहली पसंद बन गई है। इसके अलावा नेहरु कुंड, पलचान, फातरू में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। वही सैलानी यहां स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और स्नो स्कूटर का खूब आनंद ले रहे हैं। वहीं बर्फ के बीच खूब मस्ती और अठखेलियां कर रहे हैं।इसके साथ ही  सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
 
सैलानी सोलंगनाला में स्नो स्कूटर,पैराग्लाइडिंग, स्लेजिंग, स्कीइंग और घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं। इसके साथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मौसम खुलने के बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वही मौसम खराब होने के चलते पहले सैलानियों को नेहरूकुंड और पलचान से आगे जाने की अनुमति नहीं थी। परन्तु अब सोलंगनाला, पलचान, फातरू तक सैलानी जा सकते हैं। इसके अलावा  हिमाचल में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही शिमला के कुफरी, केलांग और कल्पा समेत कई भागों में तापमान माइनस में चल रहा है।

इसके अलावा लाहौल के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 14.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वही  कल्पा पारा -6.8, कुफरी -3.0, मनाली -2.8, डलहौजी 0.8, धर्मशाला 2.4 और शिमला का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया जा रहा है ।  मनाली-लेह, आनी-लूहरी एनएच के अलावा प्रदेश भर में लगभग 100 सड़कें अभी भी बंद हैं। इन सड़कों में परिवहन निगम की बसें भी फंसी हुई हैं। निगम प्रबंधन ने चालक परिचालक को बर्फबारी व कोहरे में बसें न चलाने की हिदायत की है।एक तरफ  किन्नौर में नेशनल हाईवे पर पहाड़ी दरकने से यातायात ठप है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वही इससे 20 और 21 जनवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद 26 तक मौसम साफ रह सकता है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है ।

यूनिटेक बायर्स केस: यूनिटेक को टेक ओवर करेगी केंद्र सरकार, नियुक्त किए जाएंगे नए CMD

केरल की वामपंथी सरकार का बागी रुख, कहा- राज्य में लागू नहीं होने देंगे NPR

दिल्ली के परिवहन विभाग में लगी आग पर विपक्ष का पलटवार, ट्विटर पर कही यह बात...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -