पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी ने बढ़ाई मुसीबत, शीतलहर से लोगों को हो रही परेशानी
पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी ने बढ़ाई मुसीबत, शीतलहर से लोगों को हो रही परेशानी
Share:

नई दिल्ली: पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला निरंतर जारी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान ने लोगों कि मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसका असर दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। रविवार को दिल्ली के तापमान में गिरावट देखी गई है। सुबह 5:50 बजे सफदरजंग पर 8।8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ठंडी हवाएं चल रही है।

दिल्ली NCR में बीते दिनों बारिश के बाद से चली शीतलहर ने शीत बढ़ गई है। दिल्ली में आज सुबह भी कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चल रही है। तेज हवा चलने के कारण दिल्ली में ठंड और बढ़ गई है। सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में 2 दिन से कोहरा बढ़ा है। सुबह 5:50 बजे सफदरजंग पर तापमान 8।8 डिग्री दर्ज किया गया। अक्षरधाम मंदिर के पास भी पूरी तरह कोहरा छाया  रहा। 

वहीं मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना जाहिर की है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में शीत लहर का कहर जारी है। बारिश के बाद तामपान और गिर सकता है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ से उत्तरकाशी तक चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। जहां पर्यटक बर्फबारी में खुश हैं। वहीं स्थानीय लोगों की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बीते 24 घंटों में यहां के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। 

RBI ने किया बड़ा ऐलान, विरोध के बाद भी बैंकिंग कार्यों में काम आएगा NPR

चरमराती अर्थव्यवस्था पर सुब्रमण्यम स्वामी का तंज, कहा- इसे गिराने के लिए भी दिमाग चाहिए

पी एम् नरेंद्र मोदी चाहते है वित्त राज्य मंत्री बने यह बैंकर, जानिये इनका पूरा परिचय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -