बीच पर कोबरा का आतंक...देखिये वीडियो
Share:

केपटाउन : आज हम आपको एक ऐसे बीच के बारे में बताने वाले है जहां पर खतरनाक सांपों का बसेरा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीका में एक बीच ऐसा भी है जहां पर खतरनाक जहरीले कोबरा का बसेरा है। इसी कारण से यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या भी काफी कम आंकी गई है. यही कारण है कि यहां टूरिस्ट ज्यादा संख्या में नहीं आते। साउथ अफ्रीका के इस बीच का नाम है 'हाउट बे'।

सांप के आंतक के साथ साथ यहां पर आपको बीच के आस-पास खतरनाक शार्क मछलियां भी नजर आएगी. इस हाउट बे बीच पर एक खतरनाक कोबरा कभी बीच पर घूमता है तो कही अचानक से पानी में अदृश्य हो जाता है. इस खतरनाक कोबरा सांप को काफी बार वहां से भगाने का प्रयास किया गया परन्तु इसमें सांप विशेषज्ञों को सफलता हासिल नही हुई.

सांप के विशेषज्ञों ने इस कोबरा के बारे में बताया है कि यह कोबरा 2 मीटर लंबा है और यदि यह किसी को काट ले तो उसकी मौत हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इसको छेड़ने पर यह काफी आक्रामक हो जाता हैं। तथा बीच पर इस खतरनाक कोबरा की खबर लगने से यहां पर आने वाले पर्यटकों ने हाउट बे बीच पर छुट्टियां मनाने का अपना प्लान भी चेंज कर लिया है.  
             

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -