तौलिया निगल गया 18 साल का सांप, वीडियो देखकर सन्न रह जाएंगे आप
तौलिया निगल गया 18 साल का सांप, वीडियो देखकर सन्न रह जाएंगे आप
Share:

आप सभी ने आजतक कई सांप के बारे में सुना होगा। वहीं सांप का तो नाम ही सुनकर दिमाग सुन्न हो जाता है और आँखों के सामने अँधेरा सा छा जाता है। सांप से डर सभी को लगता है और आप सभी ने उनसे जुड़े कई रहस्यों के बारे में भी सुना होगा। वहीं आप सभी ने कभी भी यह नहीं सुना होगा कि सांप तौलिया ही निगल गया।

जी हाँ, यह बात सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे लेकिन यह सच है। जी दरअसल एक सांप तौलिया निगल गया और उसे डॉक्टरों ने बड़ी मशक्क्त के बाद निकाला। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जो हैरान करने वाला है। जिस सांप ने तौलिया निगला वह 18 साल का था। जी हाँ, इस मामले को ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है। जी दरअसल यहाँ मॉन्टी नाम का एक पायथन सांप तौलिया ही निगल गया और वो समंदर के किनारे पर मिला।

 

वहीं उस समय उसका वजन काफी बढ़ा हुआ था और फिर सांप को एनिमल हॉस्पिटल लाया गया। वहां इस बारे में पता चला कि उसने तौलिया निगल लिया है। उसके बाद SASH Avian & Exotics में मॉन्टी का ट्रीटमेंट किया गया और उसके पेट से एक बड़ा सा तौलिया निकला। आप सभी को बता दें कि वो एक बीच टॉवल था, जो उसने समंदर किनारे ही निगल लिया था। वहीं उसके वीडियो को इस समय लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शॉक्ड भी हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक फिलहाल सांप ठीक है।

हॉर्न बजाते ही हुआ धमाल, ट्रक ड्राइवर का वीडियो हुआ वायरल

स्कूल तो पहुंची, लेकिन बच्चों को घर पर भूल गई महिला

इस देश में है रहस्यमय पत्थर के वो मटके, जिनका राज आजतक नहीं है खुला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -