नागपंचमी : दुनिया में साँपों की 3 हजार प्रजातियां, उड़ते भी हैं नाग
नागपंचमी : दुनिया में साँपों की 3 हजार प्रजातियां, उड़ते भी हैं नाग
Share:

नागपंचमी : पूरी दुनिया में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है, जहां नाग को देव रूप में पूजा जाता है और इसका एक सबसे अच्छा उदहारण है नागपंचमी। जिस दिन नाग देवता की घरों और मंदिरों में पूरा देश पूजा करता है। आज हम नाग से जुड़ीं कुछ रोचक और मजेदार बातों से आपको रूबरू कराते हैं। जहां आप जानेंगे कि सांप की दुनिया और भारत में कितनी प्रजातियां है और सांप उड़ भी सकती हैं क्या आदि।  

 

दुनिया में सांप की 3000 प्रजाति 

पूरी दुनिया में साँपों की 3 हजार प्रजातियां मौजूद है। भारत के अलावा जिन देशों में सबसे अधिक प्रजाति है उनमें चीन, इंडोनेशिया, मेक्सिको और ब्राजील शामिल है। मेक्सिको में सांप की 396, ब्राजील में 385, इंडोनेशिया में 339 और चीन में सांप की कुल 241 प्रजातियां मौजूद है। 

भारत में सांप की प्रजाति

हमारे देश में सांप की कुल 320 प्रजाति मौजूद है। भारत में जो 4 सबसे जहरीले और खतरनाक सांप पाए जाते हैं, उनमें कोबरा, रसैल वायपर, करैत, स्किल्ड वायपर का नाम शामिल है। बता दें कि इन चारों को भारत में बिग फोर भी कहा जाता है।  

क्या सांप उड़ भी सकते हैं ?

कई लोगों के मन में यह सवाल उठता होगा कि क्या जमीन पर रेंगने वाले सांप उड़ भी सकते हैं। तो आपको इस बात से अवगत करा दें कि ऐसा होता है। हालांकि सांप ऊपर से नीचे आते समय ही उड़ सकते हैं, नीचे से ऊपर जाते समय नहीं। कुछ ही सांप ऐस कर पाते हैं। सांप की इस प्रजाति को क्राइसोपेलिया (Chrysopelea) कहा जाता है। इनका उड़ना पक्षियों की भांति नहीं होता है। ऊपर से नीचे आने के दौरान ये अपना शरीर चौड़ा कर लेते हैं, जिससे नीचे आने के दौरान ये उड़ते हुए नजर आते हैं। ऊपर जाने के लिए सांपों को पेड़ का सहारा लेना होता है, वे तब ही उड़ सकते है, नीचे जमीन से सीधे नहीं उड़ सकते हैं। 

भारत में सांप का आतंक

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी कि WHO की रिपोर्ट की माने तो हिन्दुस्तान में हर साल सांप के काटने से 58000 लोगों की मौत होती है। हमारे देश में 320 में से कुल 60 प्रजाति ऐसी है, जिनके काटने से मानव मर्त्य को प्राप्त होता है। 

 

 

नागपंचमी : नाग देवता के स्वागत में क्यों परोसा जाता हैं दूध ?

पहलवानों के लिए खास होता है नागपंचमी का दिन, अखाड़ों में दिखाते हैं दम-ख़म

नागपंचमी : भगवान शिव के कारण जहरीले हुए सांप, जानिए कैसे ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -