सांप काटने पर आजमाए यह 3 घरेलू उपाय
सांप काटने पर आजमाए यह 3 घरेलू उपाय
Share:

हम सभी जानते हैं कि सांप एक विषैला जानवर है और इसके काटने से मौत संभव है। वैसे तो सांप के काटने की घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आम हैं लेकिन आजकल यह शहरों में भी होने लगी है। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में सांप के काटने से हर साल लाखों लोगों मौत हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं सांप काटने पर आप क्या घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

पहला उपाय- जब सांप काटता है, तो प्रभावित हिस्से पर उसके दो दांतों के निशान दिखाई पड़ते हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको जहर निकालने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करना है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि इंजेक्शन में सुईं न लगी हो। जी हाँ और इसके लिए आप इंजेक्शन के जरिये दोनों दांतों के निशान वाली जगह से खून निकालें। इससे काफी हद तक जहर बाहर निकल सकता है।

दूसरा उपाय- सांप के काटने पर पीड़ित को तुरंत थोड़ा ज्यादा घी खिलाकर उल्टी करवा दें। वहीं इसके बाद उसे 10-15 बार गुनगुना पानी पिलाकर उल्टी कराएं। ऐसा करने से सांप के जहर का असर कम हो जाएगा। 

तीसरा उपाय- आप कंटोला की सब्जी को पीसकर तुरंत उस जगह पर लगा दें जहां सांप ने काटा हो। ऐसा होने से जहर का असर कम होने के साथ इंफेक्शन का खतरा भी टल जाएगा। इसके अलावा आप चाहे तो लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

हालाँकि आप इन सभी घरेलू उपायों के भरोसे में ना रहकर अगर संभव हो तो मरीज को जितनी जल्दी हो सके पास के चिकित्सा केंद्र में ले जायें। घेरलू उपाय के चक्कर में आप देर कर सकते हैं और इससे मरीज की जान जा सकती है।

सांप के काटने पर तुरंत करें यह उपाय, बच जाएगी जान

3 बार सलमान को सांप ने डसा, खुद बताई उस रात की कहानी

Breaking News: सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -