भाषण की नकल करने लगे हैं राहुल
भाषण की नकल करने लगे हैं राहुल
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा है, उन्होंने कहा कि भाषण देने में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनकी शैली की नकल कर रहे हैं। एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाषण देने की उनकी अपनी अलग ही शैली है। लोकसभा चुनाव में अमेठी में दिए गए भाषण का वीडियो देखेंगे तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे अलग शैली में बोलती हैं।

सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस शैली की नकल करने लगे हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे मजाक कर रही हैं लेकिन राहुल कितने भी प्रयास कर लें उन्हें जनता का समर्थन हासिल नहीं होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के लिए सत्ता वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं राहुल हर ओर से प्रयास में लगे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा को लेकर कोई ऐसा मसला मिले जो भाजपा के लिए मुश्किल करे। राहुल बजट सत्र  के अपने अवकाश के बाद से ही बेहद सक्रिय हो गए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -