स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर कटाक्ष, कामदार का काम ही ऐसा, कि नामदार भी बूथ-बूथ दौड़े
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर कटाक्ष, कामदार का काम ही ऐसा, कि नामदार भी बूथ-बूथ दौड़े
Share:

नई दिल्ली: मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी ने उज्ज्वला स्वाभिमान उत्सव के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया है। उन्होंने बताया है कि अमेठी जिले के 40 हजार लाभार्थियों से उन्होंने बात की है। इस सभी लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी कि, अब खाना पकाने दौरान उनको धुएं नहीं झेलना पड़ता है। स्मृति ईरानी ने उज्जवला योजना की उपलब्धियां तो गिनाईं ही, इसके साथ ही प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर कटाक्ष भी किया।

पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे पर चीन ने जताया विरोध, इस क्षेत्र को बताया विवादित हिस्सा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि, 5 वर्ष पहले, साल 2014 के चुनाव के दौरान राहुल गांधी पहली दफा बूथ-बूथ दौड़े थे। अब कामदार का काम ऐसा है कि नामदार को भी सड़क पर उतरना पड़ गया है। उल्लेखनीय है कि राजनीति में एंट्री लेने के बाद से प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित दिख रही है, वहीं भाजपा लगातार उनपर निशाना साध रही है। प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान दिए जाने के बाद वे पहली बार राहुल गांधी के साथ एक रैली में भी दिखाई देंगी।

अमित शाह का दावा, जो कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई, पीएम मोदी ने 55 महीनों में कर दिखाया

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्षा राहुल गाँधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने महासचिव नियुक्त किया था और लोकसभा चुनावों के चलते पूर्वी यूपी की कमान भी उनके हाथों में दी थी, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभार दिया गया था। दो दिनों पहले ही प्रियंका ने अपना पदभार संभाला है।

खबरें और भी:-

असम में गरजे पीएम, कहा चौकीदार की चौकसी से बौखलाए हुए हैं भ्रष्टाचारी, लगा रहे मोदी-मोदी की रट

मायावती की चेतावनी, कहा अदालत के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश न करें

शशि थरूर की शिकायत पर रिपब्लिक के खिलाफ दर्ज होगा केस, अदालत ने दिए निर्देश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -