स्मृति ईरानी को मिला जॉब ऑफर, जाने किसने दिया
स्मृति ईरानी को मिला जॉब ऑफर, जाने किसने दिया
Share:

अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। यह पोस्ट काफी मजेदार है। इस पोस्ट को देखकर आप भी खुश हो जायेंगे| केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमे उन्होंने कैप्शन मजेदार दिया है। स्मृति ने कैप्शन में लिखा है कि 'सोच रहे हैं पढ़ाई पूरी करी नहीं , आगे क्या करें|'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सोच रहे हैं पढ़ाई पूरी करी नहीं , आगे क्या करें 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

 

स्मृति इरानी के इस पोस्ट पर फैन्स टूट पड़े। सिलेब्रिटी भी कॉमेंट करने लगे है। इस पोस्ट पर कॉमेंट करने में स्मृति की दोस्त और जानी-मानी निर्माता-निर्देशक एकता कपूर भी पीछे नहीं रहीं है। उन्होंने भी मजेदार कॉमेंट किया और एकता कपूर ने लिखा कि 'बॉस! तुलसी अभी भी यहां है...प्लीज वापसी करें'। ध्यान रहे कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स और स्मृति इरानी दोनों ड्रॉपआउट रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर हार्वर्ड से ड्रॉपआउट हैं, वहीं केंद्रीय महिला और बाल विकास आयोग मंत्री एक डिग्री कोर्स से ड्रॉपआउट रही हैं।

स्मृति और एकता की दोस्ती बहुत पुरानी है। एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति इरानी लीड रोल में थीं। यह शो एक दशक से ज्यादा समय तक चला था। इसी शो ने स्मृति इरानी की पहचान बनाई थी। यह शो काफी प्रसिद्धियाँ बटोर चूका हैं|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -