अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेता की गोली मारकर हत्या
अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेता की गोली मारकर हत्या
Share:

अमेठी: उत्तर प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। अमेठी में भाजपा से सम्बंधित एक पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक को स्मृति इरानी का नजदीकी बताया जा रहा है। मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात करने के साथ ही हमलावरों की खोज में छापेमारी आरंभ कर दी है। सांसद स्मृति इरानी के भी शाम तक यहां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 

अमेठी के एसपी के मुताबिक अमेठी में गौरीगंज के जामो थाना इलाके के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी। अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को शनिवार रात में लगभग 3 बजे उस समय अंजाम दिया, जब सुरेंद्र सिंह घर के बाहर सो रहे थे। घटना के तुरंत बाद परिजन सुरेंद्र को लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, किन्तु रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी लाश लखनऊ में है। 

आपको बता दें कि मृतक सुरेंद्र सिंह अमेठी से कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को मात देने वाली भाजपा नेता स्मृति इरानी के करीबी थे। वह अपने गांव के प्रधान रह चुके थे और क्षेत्र में उनका काफी वर्चस्व भी था। वे भाजपा और स्मृति के प्रचार में सक्रियता से लगे हुए थे और घटना से एक दिन पहले ही एक मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इलाके में राहुल गांधी की असक्रियता पर बयान भी दिया था।

फिर रामबन राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, यातायात हुआ प्रभावित

अपने शिकार पर निकला था सांप, लेकिन गिलहरी ने ही कर दिया ये हाल

जेवराती मांग बढ़ने से सोना चमका तो वही चांदी में नजर आई बढ़त

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -