भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज हुई 23 साल की
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज हुई 23 साल की
Share:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज 23 साल के हो गई हैं। उनका जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था।  स्मृति को क्रिकेट विरासत में मिला है। उनके पिता और भाई जिला स्तर के क्रिकेटर रह चुके हैं। स्मृति के भाई ने महाराष्ट्र अंडर 16 में भी खेला है। वो महज 9 साल की उम्र में महाराष्ट्र अंडर 15 टीम में चुनी गई और जल्द ही अपने उम्दा प्रदर्शन के कारण वो महाराष्ट्र अंडर 19 टीम के लिअ चुनी गई।

17 साल की उम्र में जब वेस्ट जोन अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मृति ने गुजरात के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई तो राहुल द्रविड़ उनसे प्रभावित होकर उन्हें अपना बल्ला  दिया था।  स्मृति ने 150 गेंदों में 224 रनों की पारी खेली थी। मंधाना को  क्रिकेट खेलने के अलावा खाना बनाने की  भी शौक हैं और वो  सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव पहती हैं। सोमवार को  स्मृति को  खेल मंत्री किरन रिजिजू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था।

बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना का आदर्श बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन हैं।स्मृति महिला विश्वकप में सेंचुरी लगाने वाली सबसे कम उम्र की पहली भारतीय महिला बैट्स मैन हैं। 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मंधाना ने 103 रनों की यादगार पारी खेली थी। 

मंधाना का क्रिकेट में करियर

स्मृति मंधाना ने अब तक दो टेस्ट 50 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। टी20 इंटरनेशनल की 56 पारियों में मंधाना ने 1298 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन है। उनके नाम 9 अर्धशतक  हैं।  वहीं वनडे की 50 पारियों में मंधाना ने चार शतक और 10 अर्धशतक के साथ 42.41 के औसत से 1951 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन है। वहीं अब तक स्मृति ने केवल दो टेस्ट मैच ही खेले हैं जिनमें स्मृति ने एक अर्धशतक सहित 81 रन बनाए हैं।

MS Dhoni के संन्यास को लेकर कोच ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2020 : इस दिन होगा भारतीय टीम का पहला मैच

क्या वेस्ट इंडीज दौरे पर नही जाएंगे धोनी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -