स्मार्टई ने शुरू की ई वी सेवा
स्मार्टई ने शुरू की ई वी सेवा
Share:

नई दिल्ली। देश के प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन आॅपरेटर स्मार्टई ने दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी और इको-फ्रेंडली सेवाएं प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑपरेटर को गुरुगांव और फरीदाबाद में अपनी सेवाओं की शुरुआत की।

कम्पनी ने 150 इलेक्ट्रिक रिक्शा के साथ अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो के साथ विशेष साझेदारी के तहत यह सेवा शुरू की गयी है। फरीदाबाद के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक रिक्शा सेवा उपलब्ध होगी। कंपनी अब गुड़गांव में यह सेवा शुरू करने वाली है।

उसने कहा कि ये इलेक्ट्रिक वाहन व्हीकल स्वदेश निर्मित हैं और इनमें जीपीएस ट्रेकिंग सेंसर जैसी विशेषताओं को यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। पहले दो किलोमीटर के लिए 10 रुपए और उसके बाद के हर किमी पर 5 रुपए किराया लगेगा।

फरीदाबाद में सेवाओं के विस्तार पर टिप्पणी करते हुए स्मार्टई के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोल्डी श्रीवास्तव ने कहा कि अभी 150 स्मार्टई वाहन के साथ सेवा शुरू की गयी है। आने वाले महीनों में इस बेड़े को बढ़ाते हुए एक हजार वाहन करने की योजना बनायी गई है।  स्मार्टई यूजर्स भीम जैसे डिजिटल पेमेंट एप्स का इस्तेमाल कर राइड्स का भुगतान कर सकते हैं।

चेहरे के दाग धब्बो से छुटकारा दिलाता है निम्बू

नैनो से बेहद सस्ती है बजाज की ये कार

बंद होने जा रहा बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -