आज उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करेंगी स्मृति ईरानी
आज उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करेंगी स्मृति ईरानी
Share:

देहरादून : देश की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अल्मोड़ा में लोअर मालरोड में एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी ने बताया कि जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आना था, लेकिन देर रात उनके अल्मोड़ा आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। 

राजधानी में आज 13 हजार से ज्यादा बूथों पर आयुष्मान मार्च निकालने जा रही है बीजेपी

पूरी हुई सभा की तैयारियां 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार राजीव गुरुरानी ने बताया कि सभा में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल भी शिरकत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने बताया कि जनसभा में जिले के करीब दस हजार लोग भाग लेंगे। सिमकनी मैदान में जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आज लगातार तीन रैलियां कर जम्मू के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राजनाथ सिंह

आज जम्मू में राजनाथ 

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार आठ अप्रैल को जम्मू संभाग में तीन रैलियां कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। जम्मू संभाग में जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में दो रैलियां करेंगे और और उधमपुर डोडा लोकसभा क्षेत्र में राजनाथ सिंह की एक रैली होगी। राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे डोडा जिले के भद्रवाह में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में रैली करेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र

आठ अप्रैल को सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे राहुल और प्रियंका

कांग्रेस के लिए देशभर में चुनाव प्रचार करेंगे राबर्ट वाड्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -