पन्ना टाइगर रिजर्व में आये नन्हे मेहमान, बाघिन ने दिया तीन शावकों को जन्म
पन्ना टाइगर रिजर्व में आये नन्हे मेहमान, बाघिन ने दिया तीन शावकों को जन्म
Share:

पन्ना। देश भर में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में नए वर्ष के पहले ही एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया गया है कि पन्ना टाइगर रिजर्व की युवा बाघिन पी-653 ने तीन शावकों को जन्म दिया हैं। हिनौता क्षेत्र में बाघिन 3 शावकों के साथ चहल कदमी करते हुए पाई गई और पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक का कहना है कि नन्हें मेहमानों के पन्ना टाइगर रिजर्व में आने से प्रबंधन में आनंद का माहौल है। 

पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा ने  द्वारा बताया गया है कि पार्क के मैदानी अमले द्वारा कुछ दिन पहले भी बाघिन को शावकों के साथ देखा था। बाघिन और उसके 3 शावक पूरी तरह से स्वस्थ बताया गया हैं साथ ही अपनी नियमित दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। इसके साथ ही वन हमले के द्वारा सतत उनकी निगरानी भी की जा रही है। 
 बृजेंद्र झा ने बताया बाघिन के बच्चे 6 माह के हो गए है. वहीं इन बच्चों की सुरक्षा के लिए स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। जिस जगह बाघ का मूवमेंट है। वहां बाहरी व्यक्ति के आने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। हमारे लिए खुशी की बता है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन ने बच्चों को जन्म दिया है. इससे बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। 

NTCA की रिपोर्ट के मुताबिक बाघों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के तहत मध्यप्रदेश में गतवर्ष 32 बाघों की मौत हुई है। इन  आंकडो से ये प्रतीत होता है कि टाइगरों की मौत में मध्यप्रदेश सबसे आगे है. NTCA के मुताबिक पूरे देश में पिछले एक साल में भारत में 99 बाघों की मृत्यु  हुई है। जिसमें से मध्यप्रदेश में 32 टाइगरों की मौतें  हुई है। हालांकि बाघों की बढ़ती संख्या अच्छे संकेत देती है।

युवाओं को फ्री में 9.5 करोड़ कॉन्डम बांटेगी थाईलैंड सरकार, जानिए वजह ?

'रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे अगला T20 वर्ल्ड कप...' टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

'हम बर्बाद होने की कगार पर..', पाकिस्तान में अब नई मुसीबत, PM शाहबाज़ शरीफ को लिखी गई चिट्ठी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -