पार्टी से लेकर शादी तक में पहन सकती हैं ये खूबसूरत स्लिट कुर्तियां
पार्टी से लेकर शादी तक में पहन सकती हैं ये खूबसूरत स्लिट कुर्तियां
Share:

कुर्ती आज के समय में हर लड़की पहनती है और यह एक ऐसी ड्रेस है जो हमेशा से फैशन का हिस्सा रही है। बाजार में रोजाना इसमें नए-नए डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। सबसे खासतौर पर महिलाओं द्वारा स्लिट कट कुर्तियां खूब पसंद की जा रही है। जी हाँ और इस कुर्ती की खास बात यह है कि आप इसे किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। आज हम आपको इसके नए और बेहतरीन डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं।

हाई स्लिट कुर्ती- अगर आपके घर में कोई पार्टी रखी गई है तो आप सिंपल के साथ-साथ यह अट्रैक्टिव कुर्ती वियर कर सकती हैं। जी हाँ और इसमें आपको कई कलर और डिजाइन मिल जाएंगे। वैसे सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसके साथ प्लाजो से लेकर जींस तक कुछ भी पहन सकती हैं।


साइड स्लिट कुर्ती- अगर आप ऑफिस पार्टी या किसी ग्रैंड फंक्शन में जा रही हैं तो आप साइड स्लिट कुर्ती पहनें। जी दरअसल इसमें आपको फ्लोरल से लेकर बंधनी प्रिंट मिल जाएगा, इस वजह से आप अपनी पसंद अनुसार कोई डिजाइन में यह कुर्ती खरीद सकती हैं। आप कुर्ती के साथ घेरदार प्लाजो पहनें और स्लीक लो बन बनाएं।


नी लेंथ फ्रंट ओपन स्लिट कट कुर्ती- आप मॉर्डन लुक के लिए स्लीवलेस कुर्ती चुनें। इसके अलावा आप चाहें तो इसके लिए रवीना टंडन के लुक को कॉपी भी कर सकती हैं। जी दरअसल इसमें आपको कुर्ती के नीचे सलवार या प्लाजो पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस हाई हील्स पहनें। 

करवाचौथ से लेकर नवरात्र तक के लिए बेस्ट हैं ये नेल आर्ट्स

त्यौहार के सीजन में दिखना है सबसे अलग तो बनाए ये 3 सबसे अलग हेयर स्टाइल

करवा चौथ पर दिखना है आकर्षक तो इन हेयर एक्सेसरीज को करें ट्राई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -