खाना-खाने के बाद सो जाते हैं तो जरूर पढ़े यह खबर, बड़ी बीमारी का हो सकते हैं शिकार
खाना-खाने के बाद सो जाते हैं तो जरूर पढ़े यह खबर, बड़ी बीमारी का हो सकते हैं शिकार
Share:

आज के समय में लोगों के बीच सबसे बड़ी चिंता केवल वजन को देखने के लिए मिलती है। दिनभर की भागदौड़ के बाद रात में हालत ऐसी हो जाती है कि लोग रात का खाना (Dinner) खाते ही​ बिस्तर पर पहुंच जाते हैं। हालाँकि अगर रात में टहला जाए तो वजन कम किया जा सकता है। जी हाँ, रात में खाने के बाद डायरेक्ट सोने की आदत आपको तमाम बीमारियों (Diseases) का शिकार बना सकती है। जी दरअसल अगर हम विशेषज्ञों की मानें तो खाना खाने के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट की वॉक करना बहुत जरूरी होता है। जी हाँ और इससे आपका पाचन (Digestion System) तंत्र तो बेहतर होता ही है, साथ ही कई बीमारियों से बचाव होता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं रात में खाने के बाद टहलने के फायदे।

खाने के बाद टहलने के फायदे-

मेटाबॉलिज्म बूस्ट- आपको बता दें कि रात को खाने के बाद करीब आधा घंटे की वॉक से आपकी कैलोरी काफी तेजी से बर्न होती है और आपका मेटाबॉलिज्म बू्स्ट होता है। जी हाँ और और इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं। इसी के साथ आपको कब्ज, अपच, गैस आदि परेशानियां नहीं होती। केवल यही नहीं बल्कि मोटापा बढ़ने का रिस्क नहीं होता।

नींद बेहतर- खाने के बाद रात को रोजाना टहलने से आपको नींद बेहतर आती है। जी हाँ और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। केवल यही नहीं बल्कि इससे आपका माइंड तनावमुक्त होता है।

इम्यून सिस्टम बेहतर - हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छा होना जरुरी है और ऐसा होने से रोग की चपेट में आने की आशंका उतनी ही कम हो जाती है। वहीं रोजाना पैदल चलने से हमारे आंतरिक अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

शुगर लेवल नियंत्रित- जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए तो टहलना बहुत ही जरूरी होता है। जी दरअसल टहलने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इपरग्लेसेमिया का खतरा भी कम हो जाता है।

तनाव कम- दिन भर काम करने के बाद शरीर तो थकता ही है, इसी के साथ ही तनाव जो दिमाग में होता है वह खत्म हो जाता है। इसी के साथ मन शांत होता है।

पेट की गैस से राहत देता है शहतूत , गर्मी में होता है सबसे फायदेमंद

स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 शाकाहारी फूड्स

गर्मी में सबसे फायदेमंद होती है लाल भिंडी, जानिए खाने के चौकाने वाले फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -