शरीर के इन अंगों में भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए सोना, हो सकते है कंगाल
शरीर के इन अंगों में भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए सोना, हो सकते है कंगाल
Share:

शादी-बारात से लेकर किसी भी शुभ काम में सोना पहनना बहुत उत्तम माना जाता है। एक ओर ये जहां शख्स की रॉयलटी दिखाता है। वहीं सनातन धर्म में सोने को एक पवित्र धातु माना जाता है। ऐसे में इसे पहनने से शख्स के घर में समृद्धि आती है। लेकिन अनजाने में हम सोना शरीर के किसी भी अंग में पहन लेते हैं। इससे लाभ की बजाय हानि हो सकती है। आइये बताते है सोना पहनने के नियम...

1- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कमर में कभी भी सोना नहीं पहनना चाहिएा। इससे आपका पाचन तंत्र खराब होने का संकट रहता है।
2- पैर में कभी भी सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इससे कंगाली छा सकती है।
3- शादी या शुभ अवसरों पर महिलाएं सोने का मांग टीका पहनती हैं। लेकिन सोने का कभी ताज या ऐसा आभूषण न पहने जो सीधे सिर पर रखा जाए। इससे मस्तिष्क में गर्म ऊर्जा प्रवाहित होती है। जिससे शख्स को गुस्सा आ सकता है।
4- जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनि ग्रह का असर अधिक है उन्हें भी सोना नहीं धारण करना चाहिए। क्योंकि गुरु तथा शनि की आपस में नहीं बनती है। इसे पहनने से दुर्भाग्य आ सकता है।
5- जो लोग लोहे, कोयले या अन्य किसी काली धातु का कारोबार करते हैं उन्हें भी सोना नहीं पहनना चाहिए। ये चीजें शनि से जुड़ी है। ऐसा करने पर कारोबार में हानि हो सकती है।
6- तुला एवं मकर राशि के जातकों को कभी भी सोना नहीं धारण करना चाहिए। क्योंकि सोना पहनने से उनका भाग्य कमजोर होता है।
7- जिन व्यक्तियों की कुंडली में गुरु अच्छी स्थिति में नहीं है उन्हें भी सोना बगैर परामर्श के नहीं पहनना चाहिए। ऐसे लोगों को सोने की पायल या बिछिया बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए। इसे गुरु देव का अनादर माना जाता है।
8- कुंंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक न होने पर भी सोना नहीं धारण करना चाहिए। इससे मन की चंचलता और अधिक बढ़ती है।
9- मोटापे से परेशान व्यक्तियों को सोना नही धारण करना चाहिए। ये मंगल ग्रह के प्रभाव को बढ़ाता है। इससे शरीर फूलने लगता है।
10- अपवित्र स्थान पर सोना नहीं धारण कर जाना चाहिए। इससे धातु का अपमान होता है। ये दुर्भाग्य ला सकता है।

बजट से पहले आम आदमी को मिली राहत, सस्ते हुए LPG सिलिंडर

विमान में लड़के का यौन शोषण करने वाला भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

राष्ट्रपति कोविंद ने कानपुर बस हादसे पर जताया शोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -