चलती बस में युवती के साथ 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, हुए गिरफ्तार
चलती बस में युवती के साथ 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, हुए गिरफ्तार
Share:

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका से हाल ही में अपराध का नया मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ बीते शुक्रवार की देर रात को चलती बस में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ 6 लोगों ने दुष्कर्म किया है। इसी के साथ यह भी जानकारी मिली है कि आरोपित यात्री बस चलाते हैं। आरोपियों की पहचान आर्यन, शाजू, सुमोन मियां, मुनव्वर, शोहाग और सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है। दर्ज किये गए मामले के मुताबिक़, पीडि़ता माणिकगंगज स्थित बहन के घर से नारायणगंज स्थित अपने घर जा रही थी।

इस दौरान वह दूसरी बस पकड़ने के लिए बीते शुक्रवार रात लगभग आठ बजे नबीनगर बस अड्डे पर पहुंची। यहाँ युवती की मुलाकात जान-पहचान के एक व्यक्ति नजमुल से हुई। आगे इस मामले में आशुलिया थाने के निरीक्षक जियाउल इस्लाम ने बताया कि ''जब वे लोग दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां एक बस पहुंची जिसे सुमोन चला रहा था और मुनव्वर तथा सैफुल उसमें सहायक के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वे टोंगी स्टेशन रोड तक ले जा सकते हैं। जब युवती और नजमुल बस में चढ़ गए तो आरोपितों ने अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य से पहले ही बस से उतार दिया।''

आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपितों ने युवती और नजमुल को बंधक बना लिया तथा उन्हें वापस नबीनगर ले गए। घूमती हुई बस में सभी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। वहीँ जब पुलिस गश्ती दल ने नजमुल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो उन्होंने वाहन को रोका और सभी को गिरफ्तार कर युवती और उसके साथ मौजूद नजमुल को आजाद करवा दिया।

अमेठी: कोरोना मरीजों के लिए राहुल गांधी ने भेजी दवाओं की 10 हजार किट

आज 77वीं बार PM मोदी करेंगे 'मन की बात'

तेजी से घट रहे कोरोना मामले, नेशनल रिकवरी रेट 90.80 फीसदी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -