इंदौर से गिरफ्तार हुए छह आरोपी, पाकिस्तान के ऑनलाइन ठगी गिरोह के लिये करते थे काम
इंदौर से गिरफ्तार हुए छह आरोपी, पाकिस्तान के ऑनलाइन ठगी गिरोह के लिये करते थे काम
Share:

इंदौर: पाकिस्तान के ऑनलाइन ठगी गिरोह के निर्देशों पर भारतीय बैंक खातों में बड़े पैमाने पर रकम इधर से उधर करने के आरोप में छह युवकों को मध्यप्रदेश पुलिस एसटीएफ ने इंदौर में शुक्रवार को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि एसटीएफ की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र सिंह उर्फ छोटू सिंह 27, मनीष भालसे 23, नागेंद्र सिंह 28, सुजीत सिंह 22, करण सिंह 22 और ब्रजेंद्र सिंह 25 के रूप में हुई है।

करतारपुर साहिब को भारत में शामिल करने का सुखबीर सिंह बादल ने बताया तरीका

यहां बता दें कि प्रदेश के सतना जिले से ताल्लुक रखने वाला छोटू सिंह इन आरोपियों का सरगना है। इसके साथ ही वह इन दिनों इंदौर में रहकर अपना गिरोह चला रहा था। इसके साथ ही बता दें कि पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उस पाकिस्तानी गिरोह से जुड़े हैं जो लॉटरी खुलने और अन्य झांसे देकर भारत के लोगों को जाल में फंसाता है और ऑनलाइन ठगी के जरिये उनसे बैंक खातों में रकम जमा कराता है। वहीं उन्होंने बताया, छोटू सिंह और उसके साथी भारत के बैंक खाताधारकों को धन का लालच देकर पाकिस्तानी गिरोह के लिए बैंक खातों का इंतजाम करते थे और फिर वे पाकिस्तानी ठगों के निर्देशों पर इन खातों के जरिये रकम का लेन-देन कराते थे।

दिल्ली: ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों ने मचाया बवाल

इसके साथ ही सिंह ने बताया कि एसटीएफ के हत्थे चढ़े आरोपी भारत में बैंक खातों के इंतजाम के बदले पाकिस्तानी गिरोह से सात फीसद कमीशन वसूलते थे। वहीं बता दें कि यह कमीशन उस रकम पर वसूला जाता था, जो ऑनलाइन ठगी के जरिये भारतीय बैंक खातों में जमा करायी जाती थी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया, हमें अब तक मध्यप्रदेश में इस गिरोह के करीब 40 बैंक खातों के बारे में पता चला है। 


खबरें और भी

मद्रास आईआईटी में लगे पोस्टर से बढ़ा विवाद, शाकाहारी और मांसाहारी छात्रों के लिए बने हैं अलग-अलग गेट

अब रायबरेली फैक्ट्री से दूसरे देशों में भी होगा रेलवे कोच का निर्यात

हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -