सीतारमण ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला
सीतारमण ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला
Share:

नई दिल्ली: नव नियुक्त रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहाँ रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनी हैं। हालाँकि रक्षा मंत्री तो इंदिरा गाँधी भी थीं, लेकिन उन्होंने इसका अतिरिक्त कार्यभार संभाला था। अरुण जेटली के जापान प्रवास से कल लौटने पर सीतारमण ने आज उनसे कार्यभार संभाला।

मिली जानकारी के अनुसार सीतारमण सुबह साढ़े दस बजे साउथ ब्लॉक पहुंची और रक्षा मंत्रालय का कामकाज संभाला। इस मौके पर पूर्व रक्षा मंत्री अरूण जेटली भी मौजूद थे। बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल के रविवार को हुए विस्तार एवं फेरबदल में सीतारमण को  रक्षा मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया। इसके पूर्व वह उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री थी। वैसे देखा जाय तो सीतारमण मोदी कार्यकाल की तीसरी रक्षा मंत्री हैं। इसके पहले अरुण जेटली मई 2014 में वित्त के साथ रक्षामंत्रालय भी दिया गया था। लेकिन नवंबर 2014 में हुए मंत्रिमंडल के फेरबदल में मनोहर पार्रिकर को रक्षा मंत्री बनाया गया था, लेकिन गत मार्च में पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बन जाने के कारण रक्षा मंत्रालय का प्रभार एक बार फिर जेटली के पास आ गया था।

बता दें कि भारत जैसे विशाल देश के रक्षा मंत्री का कार्यभार एक महिला को दिए जाने के पीएम मोदी के फैसले से सब चकित रह गए थे।ऐसे में चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर पिछले कुछ समय से चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए भी सीतारमण की नियुक्ति को बहुत अहम माना जा रहा है। सीतारमण ने मात्र 9 साल में यह मुकाम हासिल किया।

यह भी देखें

महिलाओं के प्रति मिथक टूटा, विश्व में 15 महिलाएं रक्षा मंत्री

रक्षा तट पर चीन ने बढ़ाई सैनिको की मौजूदगी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -