रणजीत सिंह हत्याकांड: गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषी करार, जल्द मिलेगी सजा
रणजीत सिंह हत्याकांड: गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषी करार, जल्द मिलेगी सजा
Share:

रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज यानी शुक्रवार को डेरामुखी राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। मिली जानकारी के तहत अब सभी दोषियों को 12 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। आज यानी शुक्रवार को मामले में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को दोषी करार दिया गया।

आप सभी को बता दें कि अदालत इस मामले में पहले फैसला 26 अगस्त को सुनाने वाली थी। अभियोजन पक्ष के वकील एचपीएस वर्मा का कहना है, '19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई थी। सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया गया।'

क्या है मामला - जी दरअसल 10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह का मर्डर हुआ था। डेरा प्रबंधन को यह शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। वहीं पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। ऐसे में जब सीबीआई ने मामले की जांच की तो उन्होंने आरोपियों पर केस दर्ज किया था और साल 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए। आप सभी जानते ही होंगे कि गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा हो चुकी है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में वह उम्रकैद की सजा सुनारिया जेल में काट रहा है। वहीं राम रहीम को इससे पहले सीबीआई जज रहे जगदीप सिंह ने सजा सुनाई थी। अब उनकी जगह चंडीगढ़ में सीबीआई जज रहे डॉ। सुशील गर्ग को पंचकूला सीबीआई विशेष अदालत में नियुक्त किया गया है। 

दिल्ली पुलिस के ASI के बेटे की गोली मारकर हत्या, महिला सहित 2 गिरफ्तार

ड्रग्स केस: आर्यन की गिरफ़्तारी के बाद मुंबई से 125 करोड़ की हेरोइन बरामद

उत्तर प्रदेश में हुआ अवैध धर्मांतरण रैकेट गिरोह का भंडाफोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -